
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट
सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म पर जहां आपको आज के समय में अधिकतर आबादी देखने को मिल जाएगी। जितने लोगों के हाथ में स्मार्ट फोन है, लगभग वो सभी आपको किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर मिल जाएंगे। यहां तक की बच्चे भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्टिव मिल जाते हैं। आप भी अगर उन्हीं लोगों में से एक हैं जो यहां एक्टिव रहते हैं तो फिर आपके टाइमलाइन पर एक से बढ़कर एक पोस्ट आते हैं और उन्हीं के बीच में कुछ वायरल वीडियो और फोटो भी नजर आते होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक फंक्शन चल रहा है। ऐसा हो सकता है कि शादी का घर हो जहां पर दूल्हे पर नोट उड़ाए जा रहे हैं। वहां जमीन पर बहुत सारे नोट पड़े हुए नजर आ रहे हैं और कई सारी महिलाएं और बच्चे उन नोटों को लूटने में लगे हुए हैं। अब यह नोट असली है, इसकी संभावना काफी कम है क्योंकि जमीन पर जितने नोट गिरे हैं, उसे देखकर यही लगता है कि कोई नकली नोट ही इतने उड़ा सकता है। खैर अब वो नोट असली है या फिर नकली, इसकी पुष्टि तो नहीं मगर लोग जिस तरह से नोटों को लूट रहे हैं, उसी कारण से वीडियो वायरल हो रहे हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @BhanuNand नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘इस वीडियो को देखकर मैं हैरान हूं, इस वीडियो के विषय में आपक क्या कहना चाहोगे?’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 77 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मैं धारक को 100 नंबर देने का वचन अदा करता हूं। दूसरे यूजर ने लिखा- नकली चूरन वाले नोट हैं ये , 10 रुपये में 20 नोट मिलते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- असली तो लग नहीं रहे। चौथे यूजर ने लिखा- काला धन। एक अन्य यूजर ने लिखा- असली है या नकली, पहले ये पता चले।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
भाई की बुद्धि शायद छुट्टी मनाने गई है, बारिश में जो किया उसे देख आप भी हो जाएंगे हैरान










